5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका के महा अभियान से सबको मिलेगी दिशा, राजनीति होगी विकासोन्मुखी

- चेंजमेकर के तहत युवाओं के साथ समूह चर्चा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 18 Apr 2018, 11:26 AM IST

Jaisalmer patrika

patrika maha abhiyan

- ईमानदार और वादों पर खरा उतरने वाले जनप्रतिनिधियों की चाहत
जैसलमेर. राजस्थान पत्रिका की तरफ से देश की राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे चेंजमेकर- बदलाव के नायक महाअभियान को जैसलमेर के विभिन्न वर्ग सराह रहे हैं। इसके अंतर्गत मंगलवार को पत्रिका कार्यालय में युवाओं के साथ समूह चर्चा की गई। युवाओं ने समवेत स्वर में कहा कि पत्रिका की यह मुहिम व्यापक तौर पर असरकारक साबित होगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ छवि के लोग सामने आएंगे तभी देश का लोकतंत्र भी फलेगा-फूलेगा।
नए लोगों को मिलेगा अवसर
समूह चर्चा में भाग लेते हुए राहुल जैन ने कहा कि पत्रिका के अभियान से राजनीति में बेहतरीन ढंग के अछूते लोग सक्रिय होंगे तथा नए लोगों को अवसर मिलेगा। राहुल के अनुसार समाज के सभी वर्गों के नए नायक राजनीति में स्थान बनाएंगे, तभी सही मायनों में बदलाव परिलक्षित होगा।

युवा प्रमोद भूतड़ा ने बदलाव के नायक अभियान को भारतीय लोकतंत्र के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी तथा वह और ज्यादा जनोन्मुखी होगा।

युवा स्वरूप सुदा ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस अभियान के माध्यम से सुशिक्षित, ईमानदार, जवाबदेह तथा वादों पर खरा उतरने वाले नेताओं को बढ़ावा मिले।

स्थानीय युवा दिनेश जैन ने भी अभियान को प्रेरणादायी बताया और कहा कि इससे नए चेहरे उभरकर सामने आएंगे।