20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

assembly election 2023 : परमाणु नगरी में शांतिपूर्ण मतदान शुरू

विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत पोकरण विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। क्षेत्र में 306 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। यहां शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।

Google source verification

पोकरण. विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत पोकरण विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। क्षेत्र में 306 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। यहां शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। हालांकि नाचना क्षेत्र के देवड़ों की ढाणी मतदान केन्द्र पर ईवीएम मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ, लेकिन कुछ ही देर में नई मशीन तत्काल उपलब्ध करवाई गई और मतदान शुरू करवाया गया। सुबह साढ़े 5 बजे सभी जगह मॉक पोल किया गया। इसके बाद 7 बजे मतदान शुरू हुआ। हालांकि सुबह के समय सर्दी का असर रहा। जिसके कारण लोग कम संख्या में पहुंचे। धूप निकलने के साथ मतदाता घरों से निकले और मतदान केन्द्रों की तरफ बढ़ें। जिसके चलते लंबी कतारेंं लगने लगी। जिसके चलते मतदान प्रतिशत भी बढऩे लगा है।