scriptगंदे व दुषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान | People upset due to dirty and dirty water supply | Patrika News

गंदे व दुषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

locationजैसलमेरPublished: Sep 26, 2020 09:34:43 am

Submitted by:

Deepak Vyas

गंदे व दुषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

गंदे व दुषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

गंदे व दुषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

पोकरण. कस्बे के सांई कॉलोनी के पिछवाड़े मोहल्ले में गत एक माह से गंदे व दुषित पानी की आपूर्ति के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि यहां सप्ताह में एक बार जलापूर्ति की जाती है। बीते एक महिने से यहां हो रही जलापूर्ति के दौरान गंदे व दुषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इस पानी को पीना दूर की बात, इससे हाथ धोना भी मुश्किल हो रहा है। इस पानी में दुर्गंध भी आ रही है। ऐसे में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार जलदाय विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते गत एक माह से लोगों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। शुक्रवार को सुबह हुई जलापूर्ति के दौरान भी नलों से गंदा पानी आपूर्ति हुआ। कई घरों में कनेक्शन सीधे टांकों में जुड़े होने के कारण पूर्व में संग्रहित पानी भी दुषित हो गया। जिसके कारण अब टांकों को खाली करने और ट्रैक्टर टंकियों से शुद्ध पानी भरवाने की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। शुक्रवार को मोहल्लेवासी एकत्र होकर सहायक अभियंता के पास पहुंचे तथा गंदे व दुषित पानी से भरी बोतल भी उन्हें सुपुर्द की। मोहल्लेवासियों ने इस समस्या के निराकरण की मांग की। जिस पर सहायक अभियंता ने पाइपलाइन की जांच कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो