scriptराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर | Police put reflectors on vehicles during National Road Safety Week | Patrika News
जैसलमेर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

भणियाणा. पुलिस की ओर से नो रिफ्लेक्टर नो वाहन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत क्षेत्र में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।

जैसलमेरJan 27, 2021 / 09:31 pm

Deepak Vyas

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

भणियाणा. पुलिस की ओर से नो रिफ्लेक्टर नो वाहन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत क्षेत्र में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। गांव में सहायक उपनिरीक्षक भाईराम मीणा ने गांव के मुख्य चौराहे व बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सप्ताह व नो रिफ्लेक्टर नो वाहन अभियान चलाया जा रहा है। इसी केे अंतर्गत वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनके चालान काटे गए। साथ ही वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए। गांव में 25 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया गया। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने का आह्वान किया।
भीखोड़ाई. पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नो रिफ्लेक्टर नो वाहन अभियान के अंतर्गत फलसूण्ड पुलिस ने दर्जनों वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। थानाधिकारी भंवरलाल विश्रोई ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे है। फलसूण्ड व भीखोड़ाई गांवों में दर्जनों वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया गया।

Home / Jaisalmer / राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो