
पोकरण पुलिस ने कस्बे में अंबेडकर सर्किल के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत थानाधिकारी राजूराम विश्नोई के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल खेतसिंह सांखला, नारायणसिंह, कांस्टेबल बुधाराम, चंदुराम, लेहरो की टीम का गठन किया गया। टीम को मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे मुखबीर से इतिला मिली कि एक व्यक्ति धोलिया गांव से पीसा हुआ अवैध डोडापोस्त लेकर पोकरण आ रहा है। जिस पर पुलिस जैसलमेर रोड पर स्थित अस्थायी बस स्टैंड, व्यास सर्किल, अंबेडकर सर्किल के आसपास गश्त कर तलाश की गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति जैसलमेर से जोधपुर जाने वाली निजी बस से उतरकर अंबेडकर सर्किल की तरफ रवाना हुआ। इस दौरान पुलिस ने विश्नोई धर्मशाला के पास घेराबंदी कर उसे दस्तयाब किया। पूछताछ की तो उसने अपना नाम धोलिया निवासी भागीरथराम पुत्र लाधुराम विश्नोई बताया। उसके पास मिले कपड़े के थैले की तलाशी ली तो उसमें एक किलो 730 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर डोडापोस्त जब्त किया। साथ ही एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच लाठी थानाधिकारी सुखराम को सुपुर्द की गई।
एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में चालानसुदा आरोपियों की गतिविधियों व धरपकड़ को लेकर दबिश दी जा रही है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को तड़के करीब साढ़े पांच बजे थानाधिकारी राजूराम विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूर्व में चालानसुदा आरोपियों के ठिकानों पर दबिशें दी। जिसके अंतर्गत जटावास, बस स्टैंड व फलसूंड रोड पर तीन अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर जांच की गई।
Published on:
14 May 2024 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
