27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में ड्यूटी पर पुलिसकर्मी को विषैले कीड़े ने काटा

जैसलमेर जिले के लुणार पुलिस चौकी में बुधवार देर रात ड्यूटी पर तैनात 35 वर्षीय कांस्टेबल सुमेरसिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
less than 1 minute read
Google source verification

जैसलमेर जिले के लुणार पुलिस चौकी में बुधवार देर रात ड्यूटी पर तैनात 35 वर्षीय कांस्टेबल सुमेरसिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

उन्हें शरीर में तेज दर्द और जलन महसूस हुई, जिससे साथी जवानों ने उन्हें तुरंत सम सीएचसी पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के बाद जवाहिर हॉस्पिटल रेफर किया।डॉ. सताराम और टीम ने प्रारंभिक जांच में स्पष्ट किया कि यह घटना सांप के काटने या किसी विषैले कीड़े के डंक की वजह से हो सकती है। जहर का असर दिखने पर इलाज उसी अनुसार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों और चौकी स्टाफ की तत्परता से जवान को समय पर उपचार मिला, जिससे स्थिति गंभीर नहीं हो पाई। इलाज के बाद सुमेरसिंह ने डॉक्टर्स और सहयोगी जवानों का आभार जताया।