8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

बडोड़ा गांव. गांव में स्थित शहीद उम्मेदसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयेाजन किया गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 27 Feb 2021, 8:19 PM IST

Video: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

Video: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

जैसलमेर /बडोड़ा गांव. गांव में स्थित शहीद उम्मेदसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयेाजन किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र व राजकीय महिला महाविद्यालय बाड़मेर के सहप्राचार्य डॉ.हुकमाराम सुथार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि डॉ.सुथार ने विद्यार्थियों को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, उच्च शिक्षा ग्रहण कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय में रीडिंग कॉर्नर की पुस्तकें क्रय करने के लिए 21 हजार रुपए राशि भेंट की। कार्यक्रम में शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित यिका गया। विद्यालय के शिक्षक रतनसिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि केे रूप में देरावरसिंह, बूलसिंह, कंवराजसिंह, भंवरसिंह, उम्मेदसिंह, प्रयागसिंह, गेमरसिंह, प्रेमाराम, भैरुसिंह, मूलसिंह, सीमाजन कल्याण समिति के शक्ति केन्द्र प्रमुख अनूपसिंह भाटी उपस्थित रहे। संस्थाप्रधान मगसिंह भाटी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मोहनलाल व रतनसिंह ने किया।