6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधिकाधिक नागरिकों को पहुंचाएं हरसंभव राहत: शाले मोहम्मद

-अल्पसंख्यक मामलात एवं उपनिवेशन मंत्री ने जैसलमेर में किया शिविर निरीक्षण

2 min read
Google source verification
अधिकाधिक नागरिकों को पहुंचाएं हरसंभव राहत: शाले मोहम्मद

अधिकाधिक नागरिकों को पहुंचाएं हरसंभव राहत: शाले मोहम्मद


जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि एवं सिचिंत क्षेत्र विकास तथा जल उपयोगिता विभागीय मंत्री शाले मोहम्मद ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविरों को नगरीय विकास और नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर खुशहाली लाने वाला बताया है और शहरवासियों से कहा है कि इनका पूरा-पूरा लाभ उठाएं। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने शुक्रवार को जैसलमेर नगरपरिषद की ओर से अम्बेडकर भवन में वार्ड संख्या 28 के लिए आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने विस्तार से शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में सभी विभागों द्वारा स्थापित काउंटर्स पर पहुंचकर शिविर में हो रहे कार्यों का गंभीरता से अवलोकन किया और अब तक की प्रगति की जानकारी ली।
एक ही पांडाल में सारे काम
उन्होंने कहा कि ये शिविर इसलिए लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को अपने छोटे.मोटे कामों के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ें बल्कि एक ही जगह उनके सभी तरह के कार्य होने के साथ ही तमाम प्रकार की समस्याओं का निराकरण हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन शिविरों के माध्यम से सभी को आवास का पटट जारी करने की कार्यवाही करें ताकि शिविर का उन्हें असली लाभ मिले। उपनिवेशन मंत्री ने अपने संबोधन में वार्डवासियों से आहवान किया कि वे शिविरों के प्रति जागरूक रहकर अधिक से अधिक संख्या में अपनी समस्याएं रखकर उनका निस्तारण करावें तथा अभियान का लाभ उठाएं। मंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की कि इन अभियानों के माध्यम से वास्तव में नगरवासियों की समस्याएं हाथो-हाथ निस्तारित हो रही हैं, यह अ'छी बात है। शिविर में अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में नगरवासियों को अधिक से अधिक पंजीयन कराने के आह्वान किया।
सभापति ने किया अभिनंदन
शिविर के प्रारम्भ में नगर परिषद की ओर से सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने अल्पसंख्यक मामलात मंत्री का स्वागत साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया वहीं अन्य तमाम अतिथियों का भी बहुमान किया गया। इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने शिविर में आए नगरवासियों से शिविर के माध्यम से दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कहा।
नगर परिषद आयुक्त शशिकान्त शर्मा ने बताया कि शिविर में स्टेट गं्राट एक्ट के अन्तर्गत 18 पट्टे, 69 ए के अंतर्गत 06, नामांतकरण के 14 आमजन को वितरित किए गए। इसके साथ ही पेंशन पीपीओ आदेश 05 तथा स्ट्रीट वेंडर प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। शिविर में नगर परिषद के पूर्व सभापति अशोक तंवर, अधिशाषी अभियंता कर्मचंद अरोड़ा, सहायक अभियंता हंसराज, अयुब अली, रेशुसिंह, कनिष्ठ अभियंता नीरज बंसल, वार्ड पार्षद उपदेश भार्गव, गिरधरसिंह, प्रेम कुमार भार्गव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन नगरपरिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने किया व अल्पसंख्यक मामलात मंत्री के प्रति आभार जताया।