4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामगढ़ मंडी में फसलों की खरीद शुरू, चने का भाव 5500 के पार

कृषि उपज मंडी में रबी सीजन की फसल खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडी समिति जैसलमेर के सचिव रामप्रताप सिंह की उपस्थिति में व्यापारियों ने किसानों की उपज खरीदी।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm

कृषि उपज मंडी में रबी सीजन की फसल खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडी समिति जैसलमेर के सचिव रामप्रताप सिंह की उपस्थिति में व्यापारियों ने किसानों की उपज खरीदी। पहले दिन मंडी में जीरा, ईसबगोल और चने की आवक हुई, जिसमें जीरा अधिकतम 20,511 रुपए और न्यूनतम 20,300 रुपए प्रति क्विंटल, ईसबगोल अधिकतम 13,251 रुपए और न्यूनतम 12,500 रुपए प्रति क्विंटल तथा चना अधिकतम 5,500 रुपए और न्यूनतम 5,401रुपए प्रति क्विंटल के भाव में बिका।इस दौरान चंदनमल भार्गव, कमल किशोर भार्गव, पूरण सारस्वत, हनुमान चौधरी, ओम चौधरी, जसवंत लेघा, दिनेश खत्री, आनंद खत्री, चंपालाल खत्री, वीरू भार्गव और किशन गोदारा सहित कई व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापार संघ के अध्यक्ष चंदनमल भार्गव ने बताया कि मंडी प्रांगण में सोमवार से शनिवार तक दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे कृषि जिंसों की पारदर्शी तरीके से खरीद की जाएगी। किसान जोराराम भाट ने कहा कि इस पारदर्शी प्रक्रिया से उन्हें अपनी फसल के बेहतर दाम मिले, जिससे वे संतुष्ट हैं। वहीं किसान मनोहर सिंह ने अन्य किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज मंडी प्रांगण में लाकर ही बेचें ताकि उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके।