8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में मूसलाधार बारिश, जिले में अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी, देखें वीडियो

जिले में देर रात तक बारिश का क्रम जारी रहने के बाद सोमवार सुबह से एक बार फिर बारिश का दौर जारी है। जैसलमेर के अलावा रामगढ़, मोहनगढ़, पोकरण, रामदेवरा, फतेहगढ़ देवीकोट, नाचना,लाठी आदि कई ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 31 Aug 2020, 3:21 PM IST

rain_in_jaislmer.jpg

जैसलमेर। जिले में देर रात तक बारिश का क्रम जारी रहने के बाद सोमवार सुबह से एक बार फिर बारिश का दौर जारी है। जैसलमेर के अलावा रामगढ़, मोहनगढ़, पोकरण, रामदेवरा, फतेहगढ़ देवीकोट, नाचना,लाठी आदि कई ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है।

बारिश से कई बरसाती नदिया, नाले उफान पर है। इसके अलावा नाडी, तालाब आदि पानी से लबालब हो गए हैं। कई मार्गो पर बरसाती नदियां चलने से आवागमन बाधित होने की जानकारी सामने आई है।

जैसलमेर मुख्यालय पर सुबह 8.30 बजे तक 24 घण्टों में 59.8 मिमी बारिश दर्ज। इस सीजन की सबसे ज्यादा बरसात दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घण्टों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला कलक्टर आशीष मोदी ने जिलेवासियों को सावचेत किया है। उन्होंने बताया कि आमजन बहती नदियों, नालों, रपटों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहे। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क करें। जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष का फोन नम्बर है 02992-250082।

इसके साथ ही नियंत्रण कक्षों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि हमेशा मुस्तैद रहें। क्षेत्र की स्थिति पर लगातार बनाए रखें पैनी नज़र। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर भारी बारिश की चेतावनी के मध्यनज़र समस्त तरह की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

जगह-जगह जमा हुआ पानी
बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया। मुख्य चौराहे, जोधपुर-जैसलमेर रोड, फोर्ट रोड, भवानीपुरा के साथ कस्बे के भीतरी मोहल्लों में पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इसी प्रकार कस्बे के सालमसागर व रामदेवसर तालाब में भी पानी की कुछ आवक हुई। हालांकि अच्छी आवक नहीं होने से तालाब अभी तक सूखा नजर आ रहा है।