4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल से फिर दौड़ेगा सीएम राजे का रथ, बाबा रामदेव की पूर्जा-अर्चना के बाद शुरू होगा यात्रा का दूसरा चरण

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Vasundhara Raje

जैसलमेर। शुक्रवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के मध्यनजर गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री व ऊर्जा मंत्री ने रामदेवरा पहुंचकर आम सभा स्थल पर गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगामी 24 अगस्त शुक्रवार को जोधपुर संभाग के जैसलमेर जिले से अपनी गौरव यात्रा का दूसरा चरण का आगाज़ कर रही हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगी एवं रामदेवरा पोकरण रोड पर स्थित पैनोरमा स्थल पर विशाल आम सभा को भी संबोधित करेंगी। इसको लेकर गुरूवार को इस गौरव यात्रा के प्रभारी मेघराज लोहिया ने व्यवस्थायो को अंतिम रूप दिया व प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी7 उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को रामदेवरा स्थित सभा स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया है।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह रामदेवरा पहुंचे उन्होंने सभा स्थल का जायजा लिया एवं सभी कार्यकर्ताओं से विशेषकर आग्रह किया कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रामदेवरा यात्रा को देखते हुए इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को सभा स्थल पर लाएं। इसके अलावा यहां पर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था या सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहे इसको लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पोकरण विधायक शैतान सिंह राठौड़ इस यात्रा भाजपा नेता आनंद सिंह, प्रेम ओड, विक्रम सिंह, नारायण सिंह तवर उम्मेद सिंह भाटी केवल राम भील मीणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की रामदेवरा यात्रा को देखते हुए सभा स्थल पर भव्य एवं विशाल पंडाल का निर्माण किया जा रहा है जिसमें करीब 10 हजार से अधिक लोग एक साथ बैठ सकते हैं इसको लेकर जिला प्रशासन सहित तमाम उच्च अधिकारी यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।