
Ramdevra Mela Special Train
जैसलमेर/पोकरण। राजस्थान का सबसे बड़ा मेला पोकरण के रामदेवरा ( Ramdevra Mela 2019 ) में चल रहा है। बाबा रामदेव के दर्शनार्थियों के लिए हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। मेले में आने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन ( Ramdevra Mela Special Train ) भी सुचारु चल रही है। ऐसे में सोमवार को दर्शन कर वापिस लौट रहे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
रामदेवरा ( Ramdevra Station ) से जोधपुर ( Jodhpur Railway Station ) की तरफ जा रही रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन का इंजन सोमवार शाम को ओसियां रेलवे स्टेशन ( Osiyan Railway Station ) के पास खराब हो गया। जिससे ट्रेन करीब डेढ घंटे तक ओसियां रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों में गुस्सा भी देखने को मिला। बाद में ट्रेन पायलट ( Loco Pilot ) द्वारा काफी प्रयास के बाद इंजन को ठीक कर ट्रेन को जोधपुर के लिए रवाना किया गया।
यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन सोमवार शाम लगभग 6:18 बजे ओसियां रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिसके बाद इंजन खराब होने से 7:35 बजे तक ओसियां रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। इस संबंध में स्टेशन अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
यात्रियों ने यह भी बताया कि ट्रेन लेट होने से उनकी आगे की ट्रेन चूक जायेगी। जिससे उनकों परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं कई यात्री तो हार मानकर बस से ही जोधपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कई ट्रेन अपने समय से बाधित हुई।
Published on:
9 Sep 2019, 9:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.