
राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर जर्जर नाले, क्षतिग्रस्त ढक्कन, मुड़ी लोहे की जालियां और खुले विद्युत तार सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके हैं। लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद जिम्मेदार तंत्र की अनदेखी हादसे को न्योता दे रही है। रामदेवरा चौराहा से पुलिस थाना क्षेत्र तक हाईवे किनारे बने बरसाती नाले कई स्थानों पर टूट चुके हैं। इन नालों में कचरा जमा होने से गंदा पानी सड़क किनारे ठहर रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान नालों की खराब स्थिति पानी निकासी में बाधा बनती है।
पानी सड़क पर फैलने से आवागमन प्रभावित होता है और वाहन चालकों को फिसलन का सामना करना पड़ता है। इस कारण कई बार छोटे हादसे भी हो चुके हैं। हाईवे पर पुलिया को जोड़ने वाली सड़क पर लगी लोहे की जालियां मुड़ी हुई हैं, जो दुर्घटना का कारण बन सकती हैं, वहीं पुलिया के ऊपर लगे रोड लाइट पोल के नीचे खुले छेद से विद्युत तार बाहर दिखाई दे रहे हैं। मार्ग से स्कूली बच्चों का आवागमन भी होता है, ऐसे में करंट लगने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने नालों की मरम्मत, जालियों को दुरुस्त करने और खुले तारों को सुरक्षित करने की मांग उठाई है। अधिकारी स्तर पर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्रवाई का इंतजार बना हुआ है। एनएचएआइ के अधिकारी नरेन्द्र साहू का कहना है कि रामदेवरा से गुजर रहे एनएच- 11 पर जो भी सार्वजनिक समस्याएं है। उनका समाधान किया जाएगा।
जैसलमेर. विधायक छोटूसिंह भाटी ने शनिवार को जैसलमेर जिले के खींया और रायमला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इसी के साथ उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र बोहा के नवनिर्मित भवन का विधिवत लोकार्पण भी किया। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि विधायक भाटी ने शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत भूमि पूजन व लोकार्पण कार्य संपन्न किया। इस अवसर पर महंत बाल भारती महाराज सहित कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रयासों की सराहना की। डॉ. पालीवाल ने अतिथियों को खींया व रायमला चिकित्सा संस्थानों के नवीन भवनों के निर्माण तथा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विधायक छोटूसिंह भाटी ने इस अवसर पर क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार जैसलमेर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जोर दिया कि इन चिकित्सा संस्थानों के निर्माण के बाद स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक नवनिर्मित भवनों से ग्रामीणों को अपने गांवों में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में भी वृद्धि व सुधार होगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इन कार्यों पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया। डॉ पालीवाल ने आगंतुक अतिथियों का आभार जताया।
Published on:
25 Apr 2026 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
