20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के फेरे होते ही परीक्षा देने पहुंची रवीना

शादी के फेरे होते ही परीक्षा देने पहुंची रवीना
less than 1 minute read
Google source verification
शादी के फेरे होते ही परीक्षा देने पहुंची रवीना

शादी के फेरे होते ही परीक्षा देने पहुंची रवीना

चांधन. क्षेत्र की निवासी रवीना चौधरी ने समाज के सामने बालिका शिक्षा की महत्ता पर एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है । रवीना चौधरी ने अपने हाथों की मेहंदी सूखने का इंतजार करने के बजाय परीक्षा को महत्व दिया। चांधन निवासी रामाराम चौधरी की बेटी रवीना की शादी के फेरे जैसे ही सम्पन्न हुए वह बीएससी बीएड तृतीय वर्ष की परीक्षा देने गांव से 70 किलोमीटर दूर पोकरण पहुंची । वहां पर दुल्हन के वेश में बालिका को देखकर एक बारगी सब देखते रह गए । बाद में सभी ने बालिका के जज्बे की प्रशंसा की । रवीना चौधरी ने बताया कि एक बालिका के लिए शिक्षा कितनी जरूरी है इस बात को मैंने हमेशा याद रखा है । तभी शादी के तुरंत बाद परीक्षा देने पहुंची। अभिभावक रामाराम चौधरी ने बताया कि हमने अपने बच्चों को हमेशा शिक्षा के महत्व से अवगत करवाया है । जब शादी के तत्काल बाद बेटी के एग्जाम होने की बात मुझे पता चली तो बिना विलंब किए बेटी को परीक्षा केंद्र तक पहुचाया।