21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Video: रियल टाइम अलर्ट से गंदगी फैलाने वालों पर होगी तत्काल कार्रवाई
Play video

Video: रियल टाइम अलर्ट से गंदगी फैलाने वालों पर होगी तत्काल कार्रवाई

स्वर्णनगरी में साफ-सफाई व्यवस्था पर करीबी निगाह रखने की दिशा में नगरपरिषद ने बड़ा कदम उठाते हुए शहर भर में 240 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Google source verification

स्वर्णनगरी में साफ-सफाई व्यवस्था पर करीबी निगाह रखने की दिशा में नगरपरिषद ने बड़ा कदम उठाते हुए शहर भर में 240 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से होने वाली इस परियोजना के तहत कैमरे लगाने के लिए प्रमुख स्थलों का चयन कर लिया गया है और अब ओवरहेड वायरिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। परिषद प्रशासन की योजना है कि सभी चयनित स्थानों पर एक ही दिन में कैमरे स्थापित किए जाएं, ताकि पूरे सिस्टम को एक साथ सक्रिय किया जा सके। परिषद की ओर से बनाए जा रहे इस निगरानी नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाना है। कैमरों के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर कचरा फेंकने, गंदगी फैलाने तथा सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वालों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा शहर की सामान्य गतिविधियों और यातायात व्यवस्था पर भी अप्रत्यक्ष निगरानी संभव हो सकेगी। हालांकि नागरिकों का अनुशासन भी बहुत आवश्यक है क्योंकि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का अंतिम रूप से दायित्व आमजन पर ही होता है।