30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर 6 तक होगा पंजीकरण

अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर 6 तक होगा पंजीकरण

less than 1 minute read
Google source verification
अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर 6 तक होगा पंजीकरण

अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर 6 तक होगा पंजीकरण

नम्बर 5 एएससी वायुसेना जोधपुर से आए अधिकारी कॉरपोरल हेमन्त कुमार और सिविल प्रशासन प्रभारी टी आर भील ने भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी शुक्रवार को जैसलमेर जिले की विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालय के विद्यार्थियों को दी गई। कॉरपोरल हेमन्त कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मिश्रीलाल सांवल राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय जैसलमेर, विवेकानंद पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय जैसलमेर, इमानुएल मिशन उच्च माध्यमिक विद्यालय में जानकारी प्रदान की गई।

शहीद हेमू कालानी का बलिदान दिवस कल

जैसलमेर. भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान प्रदेश की ओर से निर्देशित एवं भारतीय सिन्धु सभा इकाई जैसलमेर के तत्वावधान में सिन्ध प्रदेश के अमर शहीद हेमू कालानी का 80वां बलिदान दिवस 21 जनवरी को सायं 5 बजे स्थानीय झूलेलाल मंदिर में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारतीय सिन्धु सभा इकाई जैसलमेर के अध्यक्ष आशाराम मूलचंदानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जेठूदान चारण होंगे। इस अवसर पर रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।