10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: रेल से गिरने से संत की मौत

रेल से गिरने से संत की मौत

less than 1 minute read
Google source verification
Video: रेल से गिरने से संत की मौत

Video: रेल से गिरने से संत की मौत

रेल से गिरने से संत की मौत

लाठी. गांव में वन विभाग कार्यालय के सामने देर रात जोधपुर-जैसलमेर रानीखेत रेल से गिरने से एक संत की मौत हो गई। देर रात रानीखेत एक्सप्रेस जोधपुर से जैसलमेर की तरफ जा रही थी। इस दौरान एक संत वन विभाग कार्यालय के सामने रेल से गिर गया और उसकी मौत हो गई। शनिवार को सुबह यहां से गुजर रहे रेलवे कार्मिकों ने देखा, तो सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। जिस पर अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा शव अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार मृतक के हाथ पर राजू लिखा हुआ है तथा उसकी उम्र करीब 40-45 वर्ष है। उसके भगवा रंग के कपड़े हुए है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोकरण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए।