20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद दिवस पर शहीदों को किया नमन, पुष्पांजलि अर्पित

शहीद दिवस पर शहीदों को किया नमन, पुष्पांजलि अर्पित
less than 1 minute read
Google source verification
शहीद दिवस पर शहीदों को किया नमन, पुष्पांजलि अर्पित

शहीद दिवस पर शहीदों को किया नमन, पुष्पांजलि अर्पित

जैसलमेर. शहीद दिवस जैसलमेर जिले में शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं व तस्वीरों पर सूत की घुण्डी एवं पुष्पहार अर्पित कर भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की गई। शहीदों का स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की गई।
जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभागीय वीसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर आशीष मोदी एवं अन्य अधिकारियों तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक उम्मेदसिंह तंवर सहित समिति के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धान्जलि दी। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी शिवपाल, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक कुमार गोयल, महिला एवं बाल विकास विभागीय उप निदेशक सुभाष विश्नोई, प्रोग्रामर जयश्री, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक रूपचन्द सोनी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धान्जलि दी। जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।