5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोहत्या मामले में बंद रहे सांकड़ा व राजमथाई, मुखर हुए विरोध के स्वर

गत दिनों केलावा गांव के पास गोवंश की हत्या के विरोध में ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सोमवार को क्षेत्र के सांकड़ा व राजमथाई गांव भी बंद रहे और हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन कर घटना पर रोष जताया गया।

2 min read
Google source verification

गत दिनों केलावा गांव के पास गोवंश की हत्या के विरोध में ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सोमवार को क्षेत्र के सांकड़ा व राजमथाई गांव भी बंद रहे और हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन कर घटना पर रोष जताया गया। गौरतलब है कि गत 7 जनवरी की रात केलावा गांव के पास कुछ युवकों ने गोवंश को गाड़ी के पीछे बांधकर घसीटा और उसकी निर्मम हत्या कर दी थी, जिसको लेकर आमजन में रोष है। क्षेत्र का सांकड़ा गांव सोमवार को पूरी तरह से बंद रहा। विश्व हिन्दू परिषद व सर्वसमाज के आह्वान पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान दोपहर तक बंद रखे। इस मौके पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। डेलासर मठ के महंत महादेवपुरी ने हिन्दू समाज से समय रहते जागृत होने की बात कही। स्वामीजी की ढाणी के महंत रावलपुरी ने कहा कि सनातन संस्कृति को गाय को माता का स्थान दिया गया है।

गोहत्या सनातन धर्म में बर्दाश्त नहीं है। बजरंग दल के जिला संयोजक वीरमसिंह सनावड़ा ने गोवंश की हत्या को घृणित कार्य बताया। पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने एकजुट होकर गोहत्या जैसी घटनाओं का विरोध करने और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख पवन वैष्णव ने गोवंश की हत्या के मामले में संगठित रहने का संदेश दिया। सभा में विहिप जिला मंत्री तनसिंह राजगढ़, समाजसेवी भूरसिंह सांकड़ा ने विचार रखे। संचालन बजरंग दल संयोजक महेन्द्रसिंह व नेपालसिंह ने किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सालमसिंह सांकड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सुपुर्द किया गया।

यहां भी बाजार बंद रखकर जताया विरोध

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में गोवंश हत्या के विरोध में राजमथाई गांव सोमवार को बंद रहा। बजरंग दल संयोजक गोपालसिंह राजमथाई ने बताया कि सोमवार को दिनभर राजमथाई गांव के बाजार बंद रहे। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच मदनसिंह राजमथाई ने कहा कि इस मामले में सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर राधेश्याम राठी, लूणकरण राठी, महेन्द्रपुरी, गायडऱाम दर्जी, छगनाराम मेघवाल, तेजाराम चौधरी, राजूपुरी, सोहनपुरी, देवीलाल दर्जी, कमलपुरी, दुर्गेशपुरी, मानाराम, हरिसिंह धेलासर, हाथीराम सैन, आईदानङ्क्षसह, बेरिसालसिंह, जेठाराम, माणकराम, महेन्द्रसिंह आदि उपस्थित रहे।