
मौन रहने से इंसान की बढती है इज्जत, समाप्त हो जाते हैं झगड़े: साध्वी कपिला दीदी
जैसलमेर.जैसलमेर गो सेवा संघ एवं गौ पर्यावरण संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दिव्य गोकृपा कथा महोत्सव के चौथे दिन साध्वी कपिला दीदी ने कहा कि गोमाता से प्राप्त दूध, दही, घी, गोबर एवं गोमूत्र सभी चीजें मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने बताया की गो माता का गोमूत्र प्रातरूकाल आठ बार कपड़े में छानकर पीना चाहिए क्योंकि इससे मानव शरीर का ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है। स्वस्थ शरीर के लिए दोपहर में गौ माता के दूध की बनी छाछ पीनी चाहिए एवं रात्रि में सोते वक्त दूध में थोड़ी हल्दी डाल के पीना चाहिए। यह सभी चीजें मानव जीवन के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। उन्होंने कहा की स्वस्थ जीवन के साथ ही इंसान को अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि अहंकार रहने वाले इंसान का हमेशा नुकसान ही होता है विनम्र स्वभाव के व्यक्ति हमेशा प्रिय लगते हैं इंसान को विवेक से बोलना चाहिए। एक झूठ बोलने से लाख लोगों के प्राण बच्चे तो वह एक झूठ हजारों सत्य जैसा है। उन्होंने कहा कि मौन रहने इंसान की इज्जत बढ़ती है और कई प्रकार के झगड़े समाप्त हो जाते हैं। कथा शुरू होने के प्रथम चरण में केवट एवं भगवान श्रीराम के द्वारा नाव में बैठने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में आनंद की प्राप्त करनी है तो गोमाता की शरण में आ जाओ। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार इस संसार में जितना भी ज्ञान है, उसमें मेरे पास केवल मात्र एक बूंद ज्ञान है। इसलिए इंसान को महापुरुषों से सीख लेकर अपने जीवन में उतारना चाहिए।
Published on:
18 Sept 2021 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
