
राज्यपशु ऊंट में फैली चर्म रोग की बीमारी
जैसलमेर/रामदेवरा. रेगिस्तान के जहाज व राज्यपशु ऊंट में इन दिनों चर्म रोग की बीमारी फैल रही है। गौरतलब हैै कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऊंट है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन का मुख्य स्त्रोत होने के कारण आज भी पशुपालक अपने पास ऊंट रखते है। इन ऊंटों के उपचार को लेकर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण इनमें बीमारियां बढ़ रही है। क्षेत्र के हिन्दूसिंह की ढाणी निवासी मगसिंह तंवर ने बताया कि उनके पास सात ऊंट है। इसके अलावा भी क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऊंट है। इन दिनों ऊंटों में खुजली व चर्म रोग की बीमारी फैली हुई है। इस बीमारी के दौरान ऊंट के शरीर में खुजली होने लगती है। उनके शरीर की चमड़ी में जगह-जगह दाद हो जाती है तथा चमड़ी सख्त होकर शुष्क होने लगती है। लाचार हो जाने से ऊंट एक ही जगह पर बैठा रहता है। खाना पीना छोड़ देने से कुछ दिन में उसकी मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ऊंटों में फैली इस बीमारी के कारण कई ऊंटों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके पशुपालन विभाग की ओर से बीमारी के रोकथाम व ऊंटों के उपचार को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Published on:
11 May 2019 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
