20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जागरुकता और शिक्षा से ही सामाजिक विकास संभव: शाले मोहम्मद

-अल्पसंख्यक मामलात एवं उप निवेशन मंत्री ने किया मंडाई में विद्यालय का लोकार्पण
less than 1 minute read
Google source verification
जागरुकता और शिक्षा से ही सामाजिक विकास संभव: शाले मोहम्मद

जागरुकता और शिक्षा से ही सामाजिक विकास संभव: शाले मोहम्मद


जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उप निवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभागीय मंत्री शाले मोहम्मद ने जागरुकता और शिक्षा को सामाजिक विकास का मूलाधार बताते हुए ग्रामीणों का आह्वान किया है कि अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें और सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए उनके भविष्य को संवारने में पीछे नहीं रहें। कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने गुरुवार को जैसलमेर जिले के मंडाई में डॉ. नटवरलाल जगाणी की स्मृति में सांवतापार पाठशाला मंडाई के नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह में यह आह्वान किया। उन्होंने फीता काटकर विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जैसलमेर नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला एवं ग्राम्य जन प्रतिनिधि, स्कूल संचालक, शाल परिवार के सदस्य एवं ग्राम्यजन तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शैक्षिक विकास और नई पीढ़ी के भविष्य को संवारने के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से भरसक प्रयासों में जुटी हुई है। खासकर बालिका शिक्षा के विकास एवं विस्तार की दिशा में सरकार की ओर से अनथक प्रयास किए जा रहे हैं। इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिला है और महिला सशक्तिकरण की नींव मजबूत हो रही है। विद्यालय भवन निर्माण और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित सहभागिता के लिए उन्होंने जगाणी परिवार, सर्वजन हिताय संस्थान तथा ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि इससे शैक्षिक विकास एवं विद्यार्थियों के लिए बेहतर संसाधन एवं सुविधाएं जुटाने की दिशा में सशक्त प्रेरणा का संचार होगा।