4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Social Pride: भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर की जा रही सेवा

- रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में हो रहा यह नेक काम- 30 से 60 साल तक बने जल सेवक- रोजाना पिलाया जा रहा है 4 हजार लीटर ठंडा और मीठा पानी

less than 1 minute read
Google source verification
Social Pride: भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर की जा रही सेवा

Social Pride: भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर की जा रही सेवा

30 से 60 साल तक बने जल सेवक
- रोजाना पिलाया जा रहा है 4 हजार लीटर ठंडा और मीठा पानी

रामदेवरा. रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर इन दिनो भीषण गर्मी में कुछ लोगो के दारा जलसेवा का बीड़ा उठाते हुए रेलयात्रियो को ठंडा पानी पिलाया जा रहा हैं। इस भीषण गर्मी को देखते हुए, स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन आती है, सभी जल सेवक आवाज लगाकर प्रत्येक डिब्बे में ठंडा पानी पहुंचाने का काम करते दिखाई देते है। ठंडे पानी को देखकर रेल यात्री खुद इन जलसेवको के पास खींचे चले आते है। प्रतिदिन 4 हजार लीटर ठंडा और मीठा पानी पिलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इस भीषण गर्मी को देखते हुए, रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन आती है, सभी जल सेवक आवाज लगाकर प्रत्येक डिब्बे में ठंडा पानी पहुंचाने का काम करते दिखाई देते है।इस कार्य मे न कोई स्वंय सेवी संस्था है न किसी जनप्रतिनिधि का सहयोग। सिर्फ कुछ युवा और एक बुजुर्ग जल सेवक बनकर पिछले एक सप्ताह से लगातार रेल यात्रियों को भीषण गर्मी में ठंडा,मीठा पानी पिलाकर सेवा का कार्य कर रहे है। गर्मी में यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन में जब यात्रियों के हलक सुख रहें होते हैं और वह ट्रेन जब रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर रुकती है तो सैकड़ों निगाहें यहां-वहां पानी तलाशने लगती हैं। कई बुजुर्ग और बच्चे धक्का-मुक्की के बीच ट्रेन से उतरने का साहस नहीं जुटा पाते, महिलाएं कई बार पानी तक पहुंच ही नहीं पाती हैं, इस परेशानी को देखकर पहली बार रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर स्थानीय लोग ट्रेन में जलसेवा का काम कर रहे हैं।