
शिविर में किए समाजसेवा के कार्य
पोकरण. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर शनिवार को आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी रजनीश कल्ला ने बताया कि शिविर के दौरान जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने कोविड से संबंधित जनजागरण किया तथा बचाव की जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने विद्यालय के आसपास व भवानीपुरा में रैली निकालकर जनजागरण किया। इसी प्रकार छोटादेवी गांधी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। प्रभारी अंजू चारण के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय परिसर में सफाई की तथा पेड़ पौधों का रख रखाव कर पानी पिलाया। साथ ही गोद ली गई भील बस्ती में कोविड जनजागरण किया गया। इसी प्रकार क्षेत्र के सांकड़ा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी जगदीश के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सफाई की। मैराजसिंह व मूलसिंह ने स्वयंसेवकों को कोविड-19 से बचाव, स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा की जानकारी दी। प्रधानाचार्य मनोहरलाल मीना ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कोविड जनजागरुकता रैली का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों ने गांव में कोविड से बचाव की जानकारी दी।
Published on:
28 Nov 2021 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
