
समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता : शाले मोहम्मद
पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि आमजन व अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्या का समाधान करना प्रदेश की कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है। मंत्री शाले मोहम्मद ने रविवार को कस्बे में स्थित अपने आवास फतेह मंजिल तथा क्षेत्र के खेतोलाई गांव में लोगों के साथ बैठक लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मनसा है कि गांवों में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्या का समाधान हो और सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ मिले। इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि आमजन की परिवेदना का निर्धारित समयावधि में निस्तारण हो। संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों की मुख्यमंत्री स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे है, ताकि आमजन को राहत मिले। उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा व लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर सरकार की ओर से पुन: प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान शुरू किए गए है। उन्होंने शिविरों का लाभ अर्जित करने की बात कही। साथ ही पोकरण क्षेत्र में सरकार की ओर से दी गई सौगातों से अवगत करवाया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवेदन करने व उसका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, रोजगार आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किए। जिस पर मंत्री ने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया।
Published on:
08 May 2022 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
