8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तेज गति व हॉर्न बजाने वाली बसों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई’

- सीएलजी बैठक में पत्रिका का छाया रहा मुद्दा- दीपावली के त्यौहार पर चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 31 Oct 2021, 7:16 AM IST

'तेज गति व हॉर्न बजाने वाली बसों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई'

'तेज गति व हॉर्न बजाने वाली बसों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई'

पोकरण. पुलिस थाने में शनिवार को आयोजित सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी बैठक में थानाधिकारी महेन्द्रसिंह खींची ने कहा कि तेज गति के साथ प्रेशर हॉर्न बजाते हुए चलने वाली बसों के विरुद्ध चालान काटने व हॉर्न को खोलकर जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कस्बे से जैसलमेर, जोधपुर के साथ अन्य रूट पर चलने वाली निजी बसों की ओर से भीड़ भाड़ भरे क्षेत्रों में तेज गति व प्रेशर हॉर्न के साथ बसों को चलाने तथा हादसे की आशंका को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से 28 अक्टूबर को 'एक्सीलेटर पर पैर, हॉर्न पर हाथ, स्पीड 50 पारÓ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने इस खबर को लेकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर थानाधिकारी खींची ने तत्काल पुलिस उपनिरीक्षक सुमेरसिंह व यातायात प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सवाईसिंह तंवर को अभियान चलाकर नाकाबंदी करने तथा ऐसी बसों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी व कस्बे के विभिन्न समाजों के मौजीज लोगों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। थानाधिकारी महेन्द्रसिंह खींची दीपावली के त्यौहार के मौके पर कस्बे में शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बना रहे, त्यौहार के दौरान बाजारों में लोगों की भीड़ को देखते हुए उनकी सुरक्षा, कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए पुलिस की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए है। उन्होंने अपराधिक व संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति व वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। उन्होंने त्यौहार के दौरान कस्बे की सफाई व रात्रि के समय रोशनी व्यवस्था को दुरस्त करने, मुख्य मार्गों पर दुकानों के आगे त्यौहार को देखते हुए अस्थायी अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था में व्यवधान नहीं करने, दुकानदारों को कड़ी हिदायत देने की बात कही। इस मौके पर सहायक उपनिरीक्षक धन्नाराम विश्रोई, सवाईसिंह तंवर, मुख्य आरक्षक प्रकाश गोदारा, सीएलजी सदस्य अब्दुल गफारखां मेहर, गणपतराम गर्ग, रवि सोनी, सत्यनारायण प्रजापत, अरविंद माली सहित अन्य सदस्य व कस्बेवासी उपस्थित थे। पुलिस उपनिरीक्षक सुमेरसिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
मैदान में ही लगेगी दुकानेंं, नहीं बेचें मिलावटी मिठाई
बैठक में सीएलजी सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि पटाखों की दुकानें राउमावि के मैदान में ही लगाई जाए। जिस पर थानाधिकारी खींची ने बताया कि नियमों की पालना करते हुए पटाखों की सभी दुकानों को राउमावि मैदान में ही लगाया जाएगा तथा नियमों की पालना नहीं कर अन्यंत्र दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार सदस्यों ने दीपावली के मौके पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर मिलावटी मिठाइयां व अन्य सामानों की बिक्री की जांच करने व उन पर रोक लगाने की मांग की। जिस पर थानाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर इस संबंध में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।