8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों ने जताया रोष, परीक्षा केन्द्र पोकरण करने की मांग

छात्रों ने जताया रोष, परीक्षा केन्द्र पोकरण करने की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 1 Aug 2021, 10:59 AM IST

छात्रों ने जताया रोष, परीक्षा केन्द्र पोकरण करने की मांग

छात्रों ने जताया रोष, परीक्षा केन्द्र पोकरण करने की मांग

पोकरण. तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से इस बार पॉलिटेक्निक डिपोल्मा तृतीय वर्ष के छात्रों का परीक्षा केन्द्र जैसलमेर कर दिए जाने पर पोकरण पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने शनिवार को रोष जताते हुए कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सुपुर्द कर परीक्षा केन्द्र पुन: पोकरण करने की मांग की। विद्यार्थियों ने बताया कि गत कई वर्षों से पॉलिटेक्निक कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षा पोकरण में ही आयोजित हो रही है। इस वर्ष तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा केन्द्र 120 किमी दूर जैसलमेर कर दिया गया है। जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने के साथ ही कई परेशानियां होगी। साथ ही कोरोना की आशंका भी रहेगी। छात्र रावलसिंह, सुखदेव, राहुल भार्गव सहित विद्यार्थियों ने बताया कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जिला मुख्यालय पर जाकर परीक्षा देना मुश्किल होगा। जैसलमेर में रुकने के लिए छात्रावास आदि की व्यवस्था नहीं होने से गरीब व मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को परेशानी होगी। उन्होंने परीक्षा केन्द्र जैसलमेर से बदलकर पुन: पोकरण करने की मांग की है।