25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूखे पड़े है पशुकुंड… प्यास से भटक रहे पशु, न हो रही जलापूर्ति, न पहुंच रहे टैंकर

अप्रेल माह के अंतिम दिनों में गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने जन-जीवन को झकझोर कर रख दिया है।

2 min read
Google source verification

अप्रेल माह के अंतिम दिनों में गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने जन-जीवन को झकझोर कर रख दिया है। मौसम में भी ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के हालात से आमजन के साथ मवेशी का बेहाल हो रहा है। लोग तो ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवा देते है, लेकिन मवेशी जंगलों में भटककर दम तोड़ रहे है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गौरतलब है कि गत एक माह से भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। गांवों व ढाणियों में बिगड़ी जलापूर्ति व्यवस्था ने गर्मी की परेशानी में कोढ़ में खाज का काम कर दिया है। आमजन को महंगे दामों में पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। जबकि मवेशी पानी के लिए दर-दर भटक रहे है।

यहां सूखे पशुकुंड, बेहाल मवेशी

क्षेत्र के फूलासर और दूधिया गांवों में गत कई दिनों से पशुकुंड सूखे पड़े है। ग्रामीण महंगे दामों में पानी खरीदकर मंगवा रहे है। मवेशी को पानी नसीब नहीं हो रहा है। पशुकुंड के आसपास मवेशियों का जमावड़ा देखा जा सकता है, जो बार-बार पानी की आस में पशुकुंड के नजदीक जाते है और थक-हारकर वापिस बैठ जाते है। गर्मी के मौसम में उनका बेहाल हो रहा है।

टैंकरों से भी नहीं पहुंच रहा पानी

जलदाय विभाग की ओर से अभावग्रस्त गांवों व ढाणियों में टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। इनमें पशुकुंड व पशुखेलियों में पानी पहुंचाने की प्राथमिकता है, लेकिन गांवों में सूखे पशुकुंड टैंकरों से आपूर्ति की व्यवस्था की पोल खोल रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि फूलासर व दूधिया में टैंकर स्वीकृत है, लेकिन कई दिनों से पानी नहीं पहुंचा है। जिसको लेकर अधिकारियों को अवगत भी करवाया जा रहा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा, विकास कार्यों को लेकर चर्चा

ग्राम पंचायत रामदेवरा के सभागार कक्ष में सरपंच प्रशासक समंदरसिंह तंवर की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम सभा में वर्ष 2047 तक विकसित भारत राजस्थान के लक्ष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। ग्राम सभा के दौरान रामदेवरा में सीवरेज लाइन, चौड़ी सड़कें , विद्युत लाइन भूमिगत, आबादी भूमि विस्तार्, मेला वाहन पार्किंग, सेल्फी प्वाइंट, नाचना चौराहा में मूलभूत सुविधाओं, महाविद्यालय में पानी, शिक्षा, सफाई एवं निर्माण कार्यों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ग्रामीणों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को ग्राम सभा के महत्व एवं उसकी कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी। ग्राम सभा में ग्राम विकास अधिकारी चौथाराम भील, पटवारी ललित पालीवाल, वार्ड पंच रामदयाल ओड, पंचायत कार्मिक अम्बाराम कुमावत,पुरखाराम जयपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।