
स्वर्णनगरी में प्रचंड गर्मी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम पारा 46 डिग्री के पार चला गया। यह 46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले गत सोमवार को पारा 46.2 और मंगल को 46.3 डिग्री दर्ज हुआ था। बुधवार को दिन में गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा था कि अक्षय तृतीया का लोकपर्व होने के बावजूद बहुत कम लोग दोपहर और उसके बाद बाहर निकल सके। सडक़ें सुनसान रही और शहर के भीतरी भागों में भी आवाजाही सीमित देखी गई। आकाश से एक बार फिर अंगारों की मानिंद धूप की किरणें धरती पर फैली और जो भी व्यक्ति उसके सीधे सम्पर्क में आया, मानो झुलस गया। विगत एक पखवाड़े से जैसलमेर में हद पार गर्मी के कारण पूरा वातावरण ऊष्ण हो गया है, जिससे घरों में फर्श व कमरों की दीवारें तक गर्म हो रही हैं। शहरवासी पसीने से तरबतर होने को विवश हैं। गर्मी से फौरी राहत के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का अधिकाधिक सेवन कर रहे हैं। उनकी दिनचर्या में खासा बदलाव आ गया है।
Published on:
30 Apr 2025 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
