7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…गुलाबी कर डाली अंखियां : गाए भजन, खेली पुष्पों की होली, श्रोताओं की उमड़ी भीड़

पोकरण कस्बे में होली के त्यौहार पर भजन व होरियों के कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार रात कस्बे के सांई बाबा मंदिर परिसर में भजन संध्या के दौरान होरियों के गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
...गुलाबी कर डाली अंखियां : गाए भजन, खेली पुष्पों की होली, श्रोताओं की उमड़ी भीड़

...गुलाबी कर डाली अंखियां : गाए भजन, खेली पुष्पों की होली, श्रोताओं की उमड़ी भीड़

पोकरण कस्बे में होली के त्यौहार पर भजन व होरियों के कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार रात कस्बे के सांई बाबा मंदिर परिसर में भजन संध्या के दौरान होरियों के गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। होरी के रसिया भजनों के कार्यक्रम में मांगीलाल चौरसा ओझा, विष्णुदयाल बोहरा, नंदकिशोर व्यास, घनश्याम जोशी, सुरेश बिस्सा, राज छंगाणी, मुकेश ओझा, दुर्गेश जोशी आदि भजन गायकों ने गुलाबी कर डाली अंखिया रे मोरे रसिया..., बाबा रसिया को नार बनाओ रे..., नंद के द्वार मची होरी..., श्रीठाकुर किलंगी आप धरी रे महाराज धरी श्रीठाकुर..., तीखे नैणो वाली श्याम ने रिझाय मती रे... सहित भगवान श्रीकृष्ण राधिका, राम सीता के भजन व होरियां गाकर खुशी का इजहार किया। जिस पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सभी भजन गायकों व यहां उपस्थित श्रोताओं ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली खेली। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पार्षद दिनेश व्यास, विनोद गांधी, अशोक दैया, जितेन्द्र विश्नोई, कालूराम सोनी, मनोज, किशन शर्मा, पुजारी जगदीश शर्मा आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व मंदिर के व्यवस्थापक सविता, सत्यनारायण, शांतिलाल, राजेश, शोभा व्यास की ओर से भजन गायकों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

यहां भी खेली होली

कस्बे में महिलाओं की ओर से होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार शाम मदागण बास स्थित आईमाता मंदिर में भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली के मौके पर अलग-अलग जगहों पर महिलाओं की ओर से भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आईमाता मंदिर में शनिवार शाम बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई। उनकी ओर से फूलों की होली खेलने के साथ भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रामस्नेही संत दीपाराम महाराज, नगरपालिका की पूर्व अध्यक्षा छोटेश्वरीदेवी माली, संतोषकंवर, श्यामलाल माली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।