6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाक रेंजर्स और बीएसएफ के बीच मिठाई का आदान-प्रदान,पुलवामा हमले के बाद बंद था सिलसिला

ईद के मौके पर बुधवार को पश्चिमी सीमा के अन्य हिस्सों की भांति जैसलमेर जिले से लगती पाकिस्तान सीमा पर भी पाकिस्तान रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

पाक रेंजर्स और बीएसएफ के बीच मिठाई का आदान-प्रदान,पुलवामा हमले के बाद बंद था सिलसिला

जैसलमेर. ईद के मौके पर बुधवार को पश्चिमी सीमा के अन्य हिस्सों की भांति जैसलमेर जिले से लगती पाकिस्तान सीमा पर भी पाकिस्तान रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। लम्बे अर्से बाद यह सिलसिला शुरू हुआ है। गौरतलब है कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार सीमाओं पर होली जैसे अवसर पर बल ने पाकिस्तान रेंजर्स को मिठाई नहीं दी और न ही स्वीकार की। इससे पहले होली त्यौहार के मौके पर दोनों देशों के बीच सीमा पर मिठाई का आदान-प्रदान नहीं हुआ था । पुलवामा में आतंकी हमले के बाद से यह सिलसिला बंद हो गया था। लम्बे अर्से बाद यह सिलसिला शुरू हुआ है । जानकारी के अनुसार बुधवार को पाक रेंजर्स जब सीमा पर मिठाई लेकर आए तो बल के संबंधित जवानों ने उसे स्वीकार किया और बदले में मिठाई देकर रेंजर्स को ईद की मुबारकबाद दी।