
मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका
Murder In Illicit Relations: जैसलमेर जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र के पंचपीपली गांव में गुरुवार को अवैध संबंध और पारिवारिक रंजिश के चलते 19 साल के युवक अनीश खान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अनीश पर उसके चचेरे भाइयों और उनके साथियों ने लाठियों से हमला किया। गंभीर हालत में अनीश को पोकरण के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही पोकरण डीएसपी और थानाधिकारी के बाद जैसलमेर एसपी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है और दो वाहन भी जब्त किए हैं।
दरअसल मृतक रामदेवरा क्षेत्र की कसीम की ढाणी का निवासी था। उसके अपने दूर की मौसी से अवैध संबंध थे जिसे लेकर उसका चाचा का परिवार विरोध में था। इसी रंजिश के चलते गुरुवार को जब अनीश खेत में काम के लिए मजदूरों को लेने कैम्पर से निकला तभी उसके चाचा के बेटे और अन्य लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों में चाचा का बेटा भी शामिल था।
परिवार ने शव लेने से साफ मना कर दिया है और बोला कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वे शव को नहीं लेंगे। अनीश अविवाहित है और उसके माता-पिता किसान हैं। घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों ने 19 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
Published on:
12 Sept 2025 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
