13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई आशंका, की जांच की मांग

रामगढ़-लोंगेवाला सड़क मार्ग पर भोजराज की ढाणी चौराहे से कुछ दूरी पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई

less than 1 minute read
Google source verification

रामगढ़-लोंगेवाला सड़क मार्ग पर भोजराज की ढाणी चौराहे से कुछ दूरी पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भोजराज की ढाणी निवासी हाथीसिंह सोलंकी के रूप में हुई है। परिजनों ने आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार हाथीसिंह रात करीब 9 बजे लोंगेवाला चौराहे से अपने घर की ओर निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। सुबह सड़क किनारे उसका शव मिलने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया।.परिजनों ने हत्या या हादसे की आशंका जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर दोनों पहलुओं — हादसा और हत्या — को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर अनुसंधान में जुटी है।