17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लापता व्यक्ति का शव पांच दिन बाद पेड़ से झूलता मिला

घर से पशुओं को चराने गए व्यक्ति का शव पांच दिन बाद शनिवार को अपने गांव से करीब साढ़े तीन सौ किमी दूर रामदेवरा गांव के जंगल क्षेत्र में पेड़ पर फंदे से झूलता मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm news

घर से पशुओं को चराने गए व्यक्ति का शव पांच दिन बाद शनिवार को अपने गांव से करीब साढ़े तीन सौ किमी दूर रामदेवरा गांव के जंगल क्षेत्र में पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव का फोटो परिजनों को भेजने पर उन्होंने मृतक की पहचान की। परिजनों के रामदेवरा आने के बाद स्थानीय पुलिस की ओर से आगे की कार्यवाही की जाएगी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र की भुट्टो की ढाणी के समीप शनिवार सुबह शव सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच स्थित जाल के पेड़ से झूलता मिला। रामदेवरा थानाधिकारी शंकरलाल ने बताया कि शव लगभग चार से पांच दिन पुराना है। शव की पहचान सुखदेव (40) पुत्र सुजाराम देवासी निवासी करवाड़ा जिला जालोर के रूप में हुई है। इस संबंध में 5 नवंबर को उसके पुत्र दिनेश ने पुलिस थाना करड़ा में पिता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुखदेव के बेटे दिनेश ने बताया कि उसके पिता नीम का थाना क्षेत्र में अन्य ग्वालों के साथ गायों को चराने के लिए गए हुए थे। 4 नवंबर शाम को घर आने का कहकर रेल से रवाना होना बताया था। जिसके बाद वह फोन पर मुझे और मेरे रिश्तेदारों को मरने की बात कह रहे थे। तभी से वह फोन नहीं उठा रहे थे। उसने पिता के लापता होने की रिपोर्ट करड़ा थाने में दर्ज कराई। पुलिस को सुखदेव की लोकेशन रामदेवरा आने मिलने पर रामदेवरा पुलिस थाने को करड़ा पुलिस थाने की ओर से इस मामले की जानकारी, लोकेशन और फोटो दिए गए। परिजन भी रामदेवरा पहुंचे थे। परिजनों के आने के बाद शव को नीचे उतरवाया जाएगा और पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।