9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनार किले के परकोटे के पास मिले बम को किया डिफ्यूज

जैसलमेर शहर में दो दिन पहले मिले मोर्टार बम को सेना के बम निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को डिफ्यूज करने की कार्रवाई की। भारतीय सेना की कोणार्क कोर ने अपने एक्स एकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए फोटो व वीडियो साझा किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm news

जैसलमेर शहर में दो दिन पहले मिले मोर्टार बम को सेना के बम निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को डिफ्यूज करने की कार्रवाई की। भारतीय सेना की कोणार्क कोर ने अपने एक्स एकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए फोटो व वीडियो साझा किए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार का बम को अपने कब्जे में लिया गया था, जिसे शुक्रवार को एक गैर आबाद क्षेत्र में ले जाकर निस्तारित करने की कार्रवाई की। इस दौरान बम धमाके के साथ रेत का गुब्बार छा गया। गौरतलब है कि जैसलमेर के शिव मार्ग पर सोनार किले के परकोटे से करीब 30 फीट दूर एक मोर्टार बम मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस दौरान पुलिस की निगरानी में क्षेत्र को सील कर दिया गया था। गुरुवार शाम तक पुलिसकर्मी क्षेत्र की रखवाली के लिए तैनात थे, इस दौरान आसपास की दुकानें व प्रतिष्ठान लगातार दूसरे दिन बंद रखा गया। करीब 50 फीट चौड़ी सडक़ को टेपिंग व रस्सी लगा कर बाधित किया गया। इस बीच मिट्टी के कट्टों के बीच में बम को संरक्षित रखा गया। गुरुवार शाम को सेना का दस्ता पहुंचा और बम को अपनी निगरानी में ले लिया। बम निस्तारित होने से पुलिस, प्रशासन व आमजन ने राहत की सांस ली है।