5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां तुम कहां चली गई….बच्चे को जन्म देने के बाद ऊंटनी की मौत हो गई, रेगिस्तान में शव के पास पांच दिन तक बैठा रहा बच्चा

Rajasthan News: जहां अपनी मां के शव के पास उसका बच्चा करीब पांच दिन तक बैठा रहा। बाद में उसे रेस्क्यू किया गया।

2 min read
Google source verification
camel_photo_2024-01-18_09-54-25.jpg

camel

Rajasthan News: मां की ममता के आगे कुछ नहीं टिकता, फिर चाहे वह इंसान का बच्चा हो पशु का बच्चा....। मां की ममता के बिना सब कुछ सूना है और जब मां की प्रसव के दौरान मौत हो जाए तो ऐसे में बच्चे के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जैसमलेर जिले से सामने आया है। जहां अपनी मां के शव के पास उसका बच्चा करीब पांच दिन तक बैठा रहा। बाद में उसे रेस्क्यू किया गया। इसकी फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल जैसलमेर जिले में पाकिस्तान से लगती सीमा के नजदीक भादरिया गांव का क्षेत्र है। यहां पर कई किलोमीटर तक सुनसान भूमि हैं। जहां पर इंसान को यदा कदा ही देखा जाता है। यह आबादी क्षेत्र से कोसों दूर है और यहां यदा कदा ऊंट ही दिखते हैं। कभी कभार ऊंटों के साथ चरवाहे भी नजर आ जाते हैं। इसी गांव के नजदीक का एक मामला बेहद ईमोशनल करने वाला है।

दरअसल अपने ऊंटों को चराने के दौरान कुछ चरवाहे इस गांव के पास से गुजरे तो वहां पर एक ऊंटनी का शव दिखाई दिया। उसे देखकर अंदाजा लगाया गया कि यह पांच से छह दिन पुराना हो सकता है। ऐसे में नजदीक ही ऊंट का नवजात बच्चा भी था। चरवाहों ने अंदाजा लगाया कि प्रसव के बांद ऊंटनी ने दम तोड़ दिया। नजदीक ही रक्त भी बिखरा हुआ था। बच्चा वहीं पर बैठा हुआ था।

इसकी सूचना चरवाहों ने ऊंटों के लिए काम करने वाली एक संस्था को दी। उसके बाद संस्था के कर्मचारी वहां पहुंचे और ऊंट के बच्चे को रेस्क्यू किया। उसे गौशाला में रखवाया गया है। उसका इलाज किया जा रहा है। पांच दिनों तक बिना कुछ खाए पीए वह बेहद कमजोर है। संस्था के कर्मचारियों का कहना था कि अक्सर ऊंट के बच्चों के जन्म के कई बार ऊंटनी दम तोड़ देती है। लेकिन यह मामला बेहद हैरान करने वाला है कि पांच दिन तक नवजात मां के शव के पास ही बैठा रहा।