6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: कंपनी ने भरोसा दिलाकर नहीं बनाई सड़क, किया विरोध प्रदर्शन

- टूटी सड़क से आवागमन हो रहा मुश्किल

2 min read
Google source verification
Video: कंपनी ने भरोसा दिलाकर नहीं बनाई सड़क, किया विरोध प्रदर्शन

Video: कंपनी ने भरोसा दिलाकर नहीं बनाई सड़क, किया विरोध प्रदर्शन

लाठी. गांव से केरालिया जाने वाली मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। जबकि कुछ वर्ष पूर्व विश्वास दिलाने वाली सोलर कंपनी सड़क की मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। क्षेत्र के केरालिया के प्रेमसिंह भाटी ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व अडानी सोलर कंपनी ने केरालिया में सोलर प्लांट लगाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान अधिकारियों ने इस मार्ग पर निकलने वाले भारी व बड़े वाहनों के कारण क्षतिग्रस्त होने वाली डामर सड़क की मरम्मत का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा यहां गहरे गड्ढ़े हो गए है। जिसके कारण राहगीरों व वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो रहा है तो हादसे की भी आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सात वर्ष पूर्व केरालिया निवासी गायक कलाकार देऊखां मंगणियार की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से लाठी से केरालिया तक डामर सड़क का निर्माण करवाया गया था। दो वर्ष पूर्व कंपनी के सोलर प्लांट का कार्य शुरू हुआ। दो वर्षों में बड़े व भारी वाहनों के आवागमन से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
जमकर किया विरोध प्रदर्शन, लगाए नारे
क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं करवाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को सुबह केरालिया गांव में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क व गहरे गड्ढ़ों के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार अवगत करवाए जाने के बावजूद कंपनी के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रयागसिंह, बादलनाथ, कुनणनाथ, तेजनाथ, प्रतापसिंह, उस्मानखां, झूंझारसिंह, पर्वत सुथार, इलाऊखां, मनोहरसिंह भाटी, शिशपालसिंह, दीपसिंह, देरावरसिंह, रामसिंह, भोमसिंह, सुमारखां, मुख्तियार, ईश्वरसिंह, धनसिंह, देवीसिंह, जालमसिंह, गाजीखां, भुट्टेखां, दिलदार, रईस, समीरखां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।