
patrika news
31 तक होंगे विभिन्न आयोजन
जैसलमेर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तम्बाकू नियंत्रण के लिए 31 मार्च तक विशेष जन-जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नायक व उप मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमडी सोनी ने बताया कि यह विशेष अभियान 31 मार्च 2018 तक चलाया जाएगा। इसके अन्तर्गत जिला स्तरीय अधिकारियों का आमुखीकरण, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का आमुखीकरण, एएनएम व आशा सहयोगिनियों का सेंसीटाइजेशन, विद्यालय जागरुकता कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त चिकित्सा संस्थान कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त आंगन बाड़ी केन्द्र, सभी सरकारी व गैर सरकारी तम्बाकू मुक्त कार्यक्रम, जिला स्तर पर प्रदर्शनी एवं 26 जनवरी को तम्बाकू के दुष्प्रभावों से सम्बन्ध में झांकी का आयोजन होगा। जैसलमेर जिले को तम्बाकू मुक्त करने की कार्ययोजना भी लागू की जाएगी। डॉ. नायक ने बताया कि तम्बाकू का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से विज्ञापन करना गैर कानूनी है। उन्होंने बताया किसी भी चिकित्सा संस्था, आंगनबाड़ी केन्द्र व शिक्षण संस्था के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद नहीं बेचा जा सकता। जिला सलाहकार रविन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिला तम्बाकू नियत्रंण प्रकोष्ठ की स्थापना के बाद जिले में तम्बाकू सेवन में गिरावट आई हैं और ग्लोबल एडल्ट सर्वे 2009-10 के अनुसार तम्बाकू उपभोग 32.3 प्रतिशत था, जो कि वर्ष 2016-17 में यह 24.7 प्रतिशत रह गया हैं और कुल गिरावट 7.6 प्रतिशत हुई है।
पशु चिकित्सालय में स्टाफ की कमी
लाठी क्षेत्र के सोढाकोर गांव में स्थित पशु चिकित्सालय में स्टाफ की कमी के कारण पशुओं का समय पर उपचार नहीं हो पा रहा है। जिससे पशुपालकों को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि गांव में वर्षों पूर्व पशु चिकित्सालय स्वीकृत किया गया था। यहां पशु चिकित्सक, पशुधन सहायक व चतुर्थश्रेणी कर्मचारी का पद स्वीकृत है, लेकिन सभी पद रिक्त हंै। ग्रामीण समंदरसिंह सहित पशुपालकों ने बताया कि यहां चिकित्सक व पशुधन सहायक के अभाव में क्षेत्र के पशुओं का समय पर उपचार नहीं हो पा रहा है तथा निजी वाहन किराए पर लेकर लाठी अथवा चांधन जाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।
Published on:
10 Jan 2018 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
