4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisamler: जन्म के पहले साठ मिनट तय करते नवजात की पूरी जिंदगी के स्वास्थ्य का भविष्य

सुरक्षित प्रसव के आंकड़ों में लगातार सुधार के बावजूद नवजात देखभाल की सबसे अहम कड़ी अब भी अधूरी है। जन्म के बाद का पहला 60 मिनट यानी 'गोल्डन ऑवर' हर शिशु तक नहीं पहुंच पा रहा, जबकि इसी दौरान मां का पहला दूध कोलोस्ट्रम जीवनभर की रोग प्रतिरोधक क्षमता की मजबूत नींव रखता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि संस्थागत प्रसव बढ़ने के साथ अब सबसे बड़ी चुनौती हर नवजात को पहले घंटे में स्तनपान सुनिश्चित करना है।
2 min read
Google source verification
jaisalmer news photo

ai photo

जैसलमेर. एक नवजात के जीवन का सबसे निर्णायक समय कोई दिन, सप्ताह या महीना नहीं, बल्कि जन्म के बाद के पहले 60 मिनट होते हैं। चिकित्सा विज्ञान इन्हें गोल्डन ऑवर कहता है। इस दौरान मां का पहला पीला गाढ़ा दूध—कोलोस्ट्रम—बच्चे की पहली प्राकृतिक वैक्सीन बनकर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की नींव रखता है। जैसलमेर में सुरक्षित प्रसव की दिशा में तस्वीर बदली है। इन उपलब्धियों के बीच एक ऐसा अंतर अब भी मौजूद है, जो किसी भी नवजात के भविष्य को प्रभावित कर सकता है—हर बच्चे को जन्म के पहले घंटे में स्तनपान अभी भी सुनिश्चित नहीं हो पा रहा। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार राजस्थान में जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू कराने की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। संस्थागत प्रसव का प्रतिशत भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। इसके बावजूद लक्ष्य अभी शत-प्रतिशत से दूर है।

पहला दूध अब भी हर बच्चे तक नहीं

कुछ वर्ष पहले तक चुनौती गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने की थी। आज चुनौती बदल चुकी है। अब प्रश्न यह नहीं कि प्रसव कहां हुआ, बल्कि यह है कि प्रसव के कितनी देर बाद नवजात ने पहला दूध पिया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षित प्रसव तभी पूर्ण माना जाएगा, जब प्रसव के तुरंत बाद मां और शिशु का संपर्क हो तथा पहले घंटे में स्तनपान शुरू हो।

जमीनी स्तर पर कहां टूट रही कड़ी ?

-सिजेरियन प्रसव के बाद अनावश्यक विलंब।

-नवजात को तुरंत अलग वार्ड ले जाना।

-परिवार की पारंपरिक मान्यताएं।

-शहद, घुट्टी या मीठा पहले देने की गलत परंपरा।

-स्तनपान परामर्श की सीमित व्यवस्था।

- प्रसव कक्ष में प्रशिक्षित सहयोग का अभाव।

जैसलमेर की चुनौती बाकी जिलों से अलग क्यों?

- कई गांव जिला मुख्यालय से 100–200 किलोमीटर दूर

- ढाणियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच चुनौतीपूर्ण

- प्रसव के बाद विशेषज्ञ परामर्श हर जगह उपलब्ध नहीं

- पारिवारिक निर्णयों में बुजुर्गों की भूमिका अधिक

- स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित काउंसलिंग हर क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाती

एक्सपर्ट व्यू: शिशु के लिए अमृत तुल्य

जन्म के पहले घंटे में मां का पहला दूध किसी दवा का विकल्प नहीं, बल्कि प्रकृति का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है। इसमें सभी रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। शिशु में इसके सेवन से एंटीबॉडी बनती है। यदि यह समय निकल जाता है तो नवजात कई स्वास्थ्य लाभों से वंचित हो सकता है।

- डाॅ राजेन्द्र कुमार पालीवाल, सीएमएचओ, जैसलमेर