26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती ने खुदकुशी की, महीने भर बाद होनी थी शादी

जैसलमेर शहर स्थित आरपी कॉलोनी निवासी युवती ने खुदकुशी कर ली। मृतका रेखा (25) की सगाई 15 दिन पहले हुई थी और आगामी अप्रेल महीने में ही उसकी शादी तय थी।
less than 1 minute read
Google source verification
Murder Case: 4 साल के बच्चे से लेकर युवा-बुजुर्ग की हत्या, आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

जैसलमेर शहर स्थित आरपी कॉलोनी निवासी युवती ने खुदकुशी कर ली। मृतका रेखा (25) की सगाई 15 दिन पहले हुई थी और आगामी अप्रेल महीने में ही उसकी शादी तय थी।

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार युवती ने अपने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त रेखा के दोनों भाई अपनी दुकान पर गए हुए थे। जबकि उसके माता-पिता किसी काम से बाड़मेर गए थे। शुक्रवार दोपहर में जब माता-पिता बाड़मेर से वापस घर लौटे, तो उन्हें घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

आस-पड़ोस के लोगों की मदद से जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो रेखा कमरे में रस्सी के फंदे पर लटकी हुई मिली। पड़ोसियों के सहयोग से शव को नीचे उतारा गया और तुरंत जवाहिर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।