28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

और तीखे हुए गर्मी के तेवर, पारा 38 डिग्री पार

मानसून की विदाई के साथ जैसलमेर जिले में गर्मी के तेवर फिर से लगातार सख्ती दिखा रहे हैं। दिनभर धूप की तल्खी असहनीय होती जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

मानसून की विदाई के साथ जैसलमेर जिले में गर्मी के तेवर फिर से लगातार सख्ती दिखा रहे हैं। दिनभर धूप की तल्खी असहनीय होती जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री के स्तर को पार कर गया और यह 38.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया। एक दिन पहले गुरुवार को दिन और रात का तापमान क्रमश: 37.1 व 23.6 डिग्री रहे थे। दिन की शुरुआत में ही गर्मी का वातावरण बन गया था, जो दोपहर होते-होते सघन होता गया। तपती दोपहरी में लोग घरों से कम ही बाहर दिखाई दिए। इसके अलावा जनाक्रोश रैली के कारण जगह-जगह पुलिस की तरफ से बैरियर लगाए गए थे, जिससे वाहन चालकों को खासा लम्बा चक्कर लगाना पड़ा। तपती धूप की वजह से बाजार और दर्शनीय स्थल भी सूनसान नजर आए। रात में अवश्य पारे के गिरने व शीतल हवाओं के चलने से लोगों को राहत मिलती रही है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को छू जाएगा। दक्षिणी दिशा की हवाएं होने से भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है।