
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के चलते प्रशासन की ओर से शुक्रवार को दोपहर बाद बाजार बंद करवा दिए गए। जिससे मुख्य मार्गों व बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे विवाद के चलते सरहदी जिलों में प्रशासन की ओर से आमजन को हिदायत दी जा रही है। शुक्रवार को दोपहर बाद 4 बजे बाजार बंद करने और 6 बजे बाद अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए थे। सरहदी जिले के परमाणु नगरी पोकरण में प्रशासन, पुलिस व नगरपालिका की ओर से मुनादी करवाई गई। 4 बजे दुकानदारों व व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। 5 बजे बाद कस्बे के मुख्य चौराहे, मुख्य मार्गों, बाजारों में सन्नाटा पसर गया। 6 बजे बाद ब्लैक आउट की घोषणा के चलते लोगों ने घरों में लाइटें बंद कर दी। जिससे अंधेरा पसर गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीणकुमार सैन, वृताधिकारी भवानीसिंह राठौड़ व थानाधिकारी छत्तरसिंह देवड़ा के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे व आसपास क्षेत्र में गश्त की। साथ ही मुख्य स्थलों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। मोटरसाइकिलों पर भी पुलिस गश्त करती नजर आई। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने भी कस्बे में गश्त कर गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। इसी प्रकार सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह से सतर्क है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों, व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
Published on:
09 May 2025 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
