
स्वर्णनगरी में इन दिनों मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह व शाम को गुलाबी सर्दी का असर और दोपहर में तल्ख धूप का असर अनुभव किया जा रहा है। धूप की तल्खी ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए। पर्यटकों के लिए मौसम का यह मिजाज ज्यादा परेशानी भरा है। तल्ख धूप व गर्मी से बचने के लिए हर किसी को कई तरह के जतन करने पड़े।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.3 और न्यूनतम 20.4 डिग्री सै. दर्ज किया गया, यह एक दिन पहले बुधवार को क्रमश: 35.7 व 20.5 डिग्री रहा था। सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही का दौर भी बना रहा। दोपहर बाद सडक़ों पर पैदल व वाहनों की आवाजाही पर गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है।
Updated on:
16 Oct 2025 09:37 pm
Published on:
16 Oct 2025 09:37 pm
