16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वर्णनगरी में भीषण गर्मी का दौर जारी, लू के थपेड़ों ने झुलसाया

स्वर्णनगरी सहित ग्रामीण अंचलों में प्रचंड गर्मी का दौर निरंतर जारी है। गुरुवार को लू चलने से लोगों को झुलसने का अहसास हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी सहित ग्रामीण अंचलों में प्रचंड गर्मी का दौर निरंतर जारी है। गुरुवार को लू चलने से लोगों को झुलसने का अहसास हुआ। हालांकि गत दिवस की तुलना में अधिकतम पारे में 1.2 डिग्री की गिरावट आई, लेकिन इतने से किसी को राहत नसीब नहीं हुई। प्रदेश के सबसे भीषण गर्मी वाले शहरों में बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर के साथ जैसलमेर शामिल है। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 44.8 और न्यूनतम 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया, जो एक दिन पहले क्रमश: 46.0 और 28.3 डिग्री रहा था। अधिकतम तापमान गुरुवार को भी सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा। दिन में दक्षिण-पश्चिम की दिशा से 8 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। इससे लोगों का सडक़ों पर चलना व वाहन चलाना मुश्किल हो गया। शहर में जगह-जगह आमजन को पीने का पानी मुहैया करवाने के लिए स्थानीय भामाशाहों की तरफ से ठंडे पानी के कैम्पर रखवाए गए हैं।