6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं थम रहा पक्षियों की मौत का सिलसिला, अब मिला दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध का शव

नहीं थम रहा पक्षियों की मौत का सिलसिला, अब मिला दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध का शव

less than 1 minute read
Google source verification
नहीं थम रहा पक्षियों की मौत का सिलसिला, अब मिला दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध का शव

नहीं थम रहा पक्षियों की मौत का सिलसिला, अब मिला दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध का शव

लाठी. क्षेत्र के भादरिया गोशाला के पीछे दुर्लभ प्रजाति के एक गिद्ध का शव मिला, जिसकी सूचना पर वन्यजीव प्रेमियों ने लाठी वन विभाग को दी।
गौरतलब है कि लाठी, भादरिया, धोलिया, खेतोलाई, ओढाणिया, चांधन, सोढ़ाकोर सहित आसपास का क्षेत्र पशु बाहुल्य क्षेत्र है। यहां केवल एक भादरिया गोशाला में ही 25 से 30 हजार पशुधन है। इसके अलावा पशुपालकों के पास भी बड़ी संख्या में गाय, ऊंट, भेड़, बकरियां आदि होने के कारण मृत पशुओं को जंगलों में डाला जाता है, जहां मृत पशुओं के शवों को अपना आहार बनाने बड़ी संख्या में गिद्ध भी पाए जाते हैं। गौरतलब है कि लाठी, भादरिया, धोलिया के पास वन विभाग का बहुत बड़ा आरक्षित क्षेत्र होने के कारण यहां अन्य प्रजाति के विभिन्न पशु पक्षी जंगल में स्वच्छंद विचरण करते है। ऐसे में यहां आए दिन चिंकारा हरिण, लोमड़ी, नील गाय, खरगोश जैसे जंगली जानवर तथा गोडावण, बाज, गिद्ध जैसे विभिन्न प्रजातियों के पशु पक्षियों के शव मिलते रहे है। शुक्रवार शाम को भी कुछ वन्यजीव प्रेमी भादरिया गांव के वन्यजीवों को देखने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान उन्हें एक दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध का शव मिला, जिस पर उन्होंने मृत अवस्था में दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध की होने की सूचना लाठी वन विभाग को दी।