15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वर्णनगरी में धूप के तीखे तेवरों ने पसीने छुड़ाए

स्वर्णनगरी में गर्मी रंग दिखा रही है। शुक्रवार को दोपहर के समय तीखी धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm

स्वर्णनगरी में गर्मी रंग दिखा रही है। शुक्रवार को दोपहर के समय तीखी धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। विशेषकर, शहर भ्रमण पर आए विदेशी बहुत परेशान दिखे। उन्होंने सिर पर टोपी और चेहरे पर रंगीन चश्में लगा कर गर्मी से बचने का जतन किया। हवा की गति के मद्धम रहने से छाया में भी ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 20.2 डिग्री रिकॉर्ड किया, जो गुरुवार को क्रमश: 34.6 और 18.1 डिग्री था। इस तरह से रात में पारा 2 डिग्री तक बढ़ा है और हल्की ठंडक वाली रातें अब तेजी से पीछे छूट रही हैं। आगामी दिनों में गर्मी का असर तेज होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अंतर्गत दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।फोटो :