3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- भीषण गर्मी में प्यासे कंठ कौन सुने गरीब पुकार!

- ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से बिगड़ रहे हालात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 2 May 2018, 9:34 PM IST

Jaisalmer patrika

Patrika

जैसलमेर. जिले में भीषण गर्मी के दौर में पेयजल व्यवस्था बड़ी समस्या है। यहां गर्मी के कारण आमजन के साथ पशुओं के कंठ प्यासे है, लेकिन पेयजल की कोई व्यस्था नहीं है। जिससे रेगिस्तानी गांवों में रहने वालों के लिए प ेयजल व्यवस्था करना बड़ी समस्या है।

भीषण गर्मी में प्यासे कंठ
जैसलमेर के कई ग्रामीण क्षेत्रों पेयजल समस्या आम बात हो गई है, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी शायद परवाह ही नहीं है। डाबला में भीषण गर्मी के मौसम में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। जानकारी के मुताबिक शहर के नजदीकी में ये हालात हैं तो दूर-दराज के गांवों और ढाणियों में बसने वाले ग्रामीणों व उनके पशुधनों की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। शहर की प्यास बुझाने वाले डाबला गांव से एक तरफ आधे घरों में नल कनेक्शन से पानी की आपूर्ति होती है, जो आधे घरो तक ही पहुंचता है। गांव का पशुधन गर्मी में प्यास बुझाने के लिए पशुकुण्ड पर भटकता नजर आ रहा है । गांव में बनी पानी की टंकी में पशु खेली में जलापूर्ति नहीं होने से आमजन के साथ-साथ पशुओं को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण भीमसिंह झाला, भंवरसिंह, दुर्गसिंह, बाबूलाल, धौंकलसिंह, मुरलीधर दैया आदि ने बताया कि जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

IMAGE CREDIT: patrika

गहराया पेयजल संकट
फलसूण्ड क्षेत्र के खुमजीरो की ढाणी में गहराए पेयजल संकट से आमजन परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में ग्रामीणों व मवेशी को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। खुमजीरो की ढाणी में स्थित जीएलआर व पशुखेली में फलसूण्ड बूस्टिंग स्टेशन से जलापूर्ति की जाती है। गत एक माह से नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है, तो मवेशी पानी के लिए इधर उधर भटककर काल का ग्रास हो रहे है।

चल रहा भीषण गर्मी का दौर

क्षेत्र में भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के चलते आमजन का बेहाल हो रहा है। भीषण गर्मी के चलते तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। जिसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ होने के कारण सूर्य की तेज किरणें निकली। नौ बजे बाद आसमान से अंगारे बरसने लगे तथा दोपहर के समय सूर्य की किरणें आग उगलने लगी, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि अपराह्न बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाने से मौसम धूप छांव का हो गया, लेकिन तापमान में हुई बढ़ोतरी से आमजन का बेहाल हुआ। देर शाम तक भी गर्मी का दौर जारी रहा। भीषण गर्मी व लू के चलते कूलर व पंखे भी गर्म हवा देने लगे है। दिनभर शीतल खाद्य व पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है।