12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य और प्रवेशोत्सव को देख अधिकारियों ने कहा…

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम व निर्माण कार्यों का अवलोकन

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर. जिले के विद्यालयो में चल रहे प्रवेशोत्सव कार्यक्रम- 2018 के क्रियान्वयन और निर्माण संबंधित कार्यो का अधिकारियों ने अवलोकन किया। हरिसिंह गोठवाल, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, ओम प्रकाश सरगरा, जिला समर्थन अध्येता, एसआईक्यूई कार्यक्रम, सदीक मोहम्मद, कनिष्ठ अभियन्ता, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ने राउमावि भू, राउमावि चेलक, राउमावि नरसिहों की ढाणी तथा राउमावि झिनझिनयाली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की गतिविधियों व क्रियाकलापो में मदद की गई, जिसमें डोर टू डोर सर्वे, रेलियों, हाउस होल्ड सर्वे, शिक्षा संगम आदि की सूचनाएं प्राप्त की गई। अवलोकन के दौरान निर्माण कार्यो को भी देखा गया तथा नव प्रवेशी बालकों का तिलक लगाकर माला पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। एसआईक्यूई कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्षिक दस्तावेजों तथा वार्षिक उपलब्धियों पर भी विद्यालय के शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए गुणवत्तापूर्वक शिक्षण में बालक केन्द्रित प्रक्रियाओं पर अधिक सूक्ष्मता से शिक्षण कार्य करने को प्रेरित किया गया।
बडोड़ा गांव. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूलाना में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी व रैली का आयोजन किया गया। सत्र 2018-19 के लिए प्रवेश प्रक्र्रिया आरम्भ होने के साथ एक मई से नया सत्र आरम्भ हो चुका है। प्रधानाचार्य भगवाना राम विश्नोई ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाएं। सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा के साथ योग्य शिक्षक व भौतिक सुविधाएं उपलब्ध है। शारीरिक शिक्षक पूनम सिंह भाटी के निर्देशन में रैली मार्किट व गाँव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी व नारे लगाते हुए शिक्षा का संदेश दिया।
इसी प्रकार राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय भागू का गांव जैसलमेर में प्रवेशोत्सव के तहत नवप्रवेशित बच्चों को माला व तिलक लगाकर विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया।

IMAGE CREDIT: patrika

नोडल बैठक का आयोजन
मोहनगढ़ नोडल क्षेत्र में आने वाले सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों की नोडल बैठक का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सत्यप्रकाश मिश्र पंचायत प्रारम्भिक षिक्षा अधिकारी मोहनगढ़ की ओर से की गई। नोडल बैठक में ग्राम पंचायत मोहनगढ़ व बांकलसर के सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। इस दौरान गोवर्धन दास देवपाल प्रधानाध्यापक राउप्रावि रामपुरा, मोतीलाल प्रधानाध्यापक राउप्रावि मोहनगढ़, मुख्त्यार अली व्याख्याता, शेरा राम लोहिया, स्वरूप सिंह सत्ता, स्वरूप सुथार द्वारा उपस्थित संस्था प्रधानों से विभिन्न सूचनाओं का संकलन किया गया। नोडल बैठक में उपस्थित संस्था प्रधानों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में विभिन्न सूचनाएं पेश की। संस्था प्रधानों ने परीक्षा परिणाम, हाउस होल्ड सर्वे, नव प्रवेश की सूचना, पौषाहार उपयोगिता प्रमाण पत्र, उपस्थिति सहित अन्य सूचनाएं पेश की गई। इसके अलावा सभी शिक्षकों को नव प्रवेश के लिए दिए गए लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए।