6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- खाजूवाला से गायब हुई महिला पोकरण में रह रही थी इस गैर मर्द के साथ, फिर ऐसे फूटा भांडा

खाजूवाला से लापता हुई युवती को पुलिस ने पोकरण में दस्तयाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 10 Apr 2018, 10:19 PM IST

pokaran

pokaran

पोकरण (जैसलमेर). पुलिस ने गत एक माह पूर्व बीकानेर के खाजूवाला थानाक्षेत्र के तीन पीडब्ल्यूएम चक से लापता हुई युवती को कस्बे में दस्तयाब कर सोमवार को खाजूवाला पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार खाजूवाला तीन पीडब्ल्यूएम निवासी सोनी पत्नी दौलतराम करीब एक माह पूर्व घर से लापता हो गई थी। जिस पर खाजूवाला पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। खाजूवाला पुलिस को उसके पोकरण कस्बे में होने की जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने पोकरण पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान युवती के भूतड़ों की गली में खाजूवाला निवासी लीलाधर जाट के साथ एक किराए के मकान में गत कई दिनों से निवास करने की सूचना मिली। जिस पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से खाजूवाला पुलिस ने यहां दबिश देकर युवती को दस्तयाब किया तथा युवती को अपने साथ ले गई।

गिरफ्तारी नहीं करने पर जताया रोष, सौंपा ज्ञापन
जैसलमेर . गत दिनों जिले के डांगरी गांव में कैलाश कंवर हत्याकांड के कथित आरोपितों सास व देवर को 20 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं करने से परिजनों में रोष है। मृतका के परिजनों व ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से भेंट कर राज्य सरकार, गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में पुलिस कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि आरोपितों से सांठ-गांठ कर उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है, उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की मांग की भी की।

IMAGE CREDIT: patrika

उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन’
जैसलमेर. राजस्थान शिक्षक संघ युवा और कर्मचारी महासंघ एकीकृत के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर को ज्ञापन सौंप उसके जल्दी से जल्दी निवारण की माँग की। महासंघ एकीकृत जिला अध्यक्ष रावलसिंह बडोडागांव ने बताया कि शिक्षक संघ युवा के जिला संरक्षक मनीष विश्नोई की अगुवाई में युवा के जिला संयोजक गणेश सिंह रूपसीए जिला उच्च प्राथमिक प्रभारी मोहम्मद यूनिसए जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र यादवए जिला मंत्री अमित व्यास, भवनदान, भोजाराम, पदमदान आदि शिक्षक शाम को उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों को देय नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू करने, 2012 के बाद नियुक्त शिक्षकों के भी स्थानांतरण खोलने, टेट प्रभावित साथियों का भी स्थायीकरण करने आदि मांगो को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।