8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए बजट की नहीं है कमी : मंत्री

- चार सीसी सड़कों, टिनशेड व हॉल का किया लोकार्पण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 31 Oct 2021, 7:17 AM IST

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए बजट की नहीं है कमी : मंत्री

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए बजट की नहीं है कमी : मंत्री

पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मंत्री शाले मोहम्मद ने शनिवार को क्षेत्र के ओढ़ाणिया गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से आमजन के हित के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सांकड़ा क्षेत्र में 189 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। जिससे क्षेत्र में घर-घर नल कनेक्शन पहुंचेगा। उन्होंने पोकरण में जिला परिवहन कार्यालय की सौगात की जानकारी दी तथा अन्य घोषणाओं से अवगत करवाया। इस मौके पर सरपंच गजेन्द्र रतनू, कांग्रेस नेता अब्दुला फकीर, शिवप्रताप विश्रोई, उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, तहसीलदार बंटी राजपूत, विकास अधिकारी गौतम चौधरी, सेवादल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यार मोहम्मद गोमट, जिला संगठक खट्टनखां मंगलिया, सुरेन्द्रसिंह एकां सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विकास कार्यों का किया लोकार्पण
सरपंच गजेन्द्र रतनू ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से चार सीसी सड़कों, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टिनशेड का निर्माण करवाया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में नए अत्याधुनिक सभागार का निर्माण करवाया गया है। मंत्री शाले मोहम्मद सहित अतिथियों ने फीता काटकर व पट्टिका अनावरण कर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसी प्रकार ओढ़ाणिया के प्रवेश द्वार व राउमावि में चारदीवारी विस्तार कार्य का शिलान्यास किया गया।
21 किलो की माला पहनाकर किया अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान सरपंच रतनू, पाबूदान, छगनाराम, दीन मोहम्मद, वेदप्रकाश, भीमाराम, सांवलदान, खेताराम, जेठमल, चांद मोहम्मद चांदनी, जितेन्द्रसिंह चांदनी, अमितकुमार, विकास जाणी खेतोलाई की ओर से 21 किलो की बड़ी माला पहनाकर मंत्री शाले मोहम्मद का स्वागत व अभिनंदन किया गया।